मुंबई के रेलवे स्टेशन पर भगदड़ से 22 मरे

मुंबई के रेलवे स्टेशन पर भगदड़ से 22 मरे, ब्रिज ढहने की उड़ी थी अफवाह
मुंबई. शहर के एलफिन्स्टन रेलवे स्टेशन पर बने फुट ओवर ब्रिज पर शुक्रवार सुबह भगदड़ मचने से 22 लोगों की मौत हो गई है। 27 लोग जख्मी हुए हैं। इनमें से कई लोगों की हालत गंभीर है। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। जानकारी के मुताबिक, ब्रिज पर शॉर्ट सर्किट होने और ब्रिज का एक हिस्सा गिरने की अफवाह के बाद भगदड़ मच गई। इसकी वजह से कई लोगों ने ब्रिज से नीचे छलांग लगा दी।